BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2023, 11:33 am
KHABAR : शहर के नर्सिंग कॉलेज में “स्वस्थ तन स्वस्थ मन अभियान” अंतर्गत हुआ जागरूकता कार्यशाला का आयोजन, कलेक्टर के निर्देशन में लगातार संचालित हो रही है गतिविधियां, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देशन में निरन्तर स्वास्थ्य गतिविधियां संचालित कि जा रही है। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत टेली मानस अंतर्गत सेवाओं का संपूर्ण भारत में विस्तार किये जाने एवं प्रचार प्रसार के उददेश्य से राष्ट्रीय क्रियान्वयन समिति द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वस्थ मन स्वस्थ तन अभियान जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई स्तर पर आउट -रीच गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का मुख्य केंद्र बिंदू आमजन को टेली मानस कार्यक्रम अंतर्गत प्रदाय की जा रही परामर्श सेवाओं एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई (मनकक्ष) अंतर्गत प्रदान की रही सेवाओं के बारे में जागरूक किया जाना है।
जिला चिकित्सालय के मनोरोग चिकित्सक डॉ धर्मेन्द्र प्रजापति ने बताया कि मानसिक रोग से निपटने और देश में मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के आधारभूत ढांचे की पूर्ण अपर्याप्तता और समुदाय में मानसिक रोग के भारी बोझ को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रति लोगों में जागरूकता के लिये राष्ट्रीय टैली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वस्थ्य मन, स्वस्थ्य तन अभियान मई से सितम्बर 2023 तक चलाया जा रहा है।
नर्सिंग कॉलेज में मनोरोग विशेषज्ञ द्वारा बताया गया कि किस प्रकार से महिलाओं और किशोर मे मानसिक विकार होते है साथ ही मानसिक रोग के लक्षण, बचाव तथा उपचार, संबंधी जानकारी दी एवं आमजन भी टेली मानस कार्यक्रम संबंधित परामर्श सेवाओं का लाभ ले सकते है टेली मानस -टोल फ्री मानसिक स्वास्थ्य हेल्प लाइन सेवा (14416 अथवा 1800-891-4416 )के बारे मे बताया जिसके माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रसित व्यक्तियों को सहायता एवं परामर्श प्रदान किया जा रहा है।
मनोरोग चिकित्सक डॉ धर्मेन्द्र प्रजापति ने बताया कि जो भी महिला, पुरूष, बच्चे जो कि अवसाद, मानसिक विकलांगता, मानसिक विकार से ग्रसित है, मानसिक रूप से बीमार हों या मानसिक विकार से ग्रसित हों, ऐसे लोगों का नियमित जांच और उपचार जिला चिकित्सालय देवास मे मनकक्ष सेक्शन में किया जाता है। अगर इस प्रकार की समस्या हो तो अवश्य जांच उपचार करवाये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE