धार। जिला आयुष अधिकारी डॉं. रमेशचन्द्र मुवेल के मार्गदर्षन में आयुष विभाग द्वारा शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर लबरावदा में गुरूवार को डॉ नरेन्द्र नागर होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी, डॉ पुष्पराज चौहान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के द्वारा षिविर का आयोजन कर बालक, बालिकाओं का स्वास्थ परीक्षण कर आयुर्वेद, होम्योपैथिक औषधि का वितरण किया गया। जिसमे आई फ्लू, पिंक ऑय, आंख का आना, कंजेक्टिवाइटिस से संबंधित जानकारी दी गई। बताया गया कि ऑय फ्लू, पिंक ऑय, आंख का आना, कंजेक्टिवाइटिस के लक्षणों से सावधानी बरतने एवं बचाव कैसे कर सकते है के संबंध में विस्तार से बताया गया।