धार। परियोजना संचालक आत्मा ने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा अंतर्गत कलेक्टर एवं अध्यक्ष आत्मा गवर्निंग बोर्ड के मार्गदर्शन में विकासखंड, जिला व राज्य स्तरीय सर्वाेत्तम कृषक तथा सर्वाेत्तम कृषक समूह का वर्ष 2022-23 का पुरस्कार प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। आवेदन फार्म संबंधित विकास खण्ड के ब्लाक तकनिकी प्रबंधक आत्मा या वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त को शाम 6 बजे तक नियत की गई है। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड स्तरीय सर्वाेत्तम कृषक पुरस्कार हेतु कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन, एवं कृषि अभियांत्रिकी (जुगाड़ यंत्र) के क्षेत्र में वर्ष 2022-23 में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कृषक विभागवार आवेदन करे, जो कृषक पहले इस पुरस्कार से सम्मानित हो चुके है वे आवेदन नहीं करें। योजना प्रावधान अनुसार विकास खण्ड स्तरीय सर्वाेत्तम पुरस्कार के रूप में 10 हजार रूपये, जिला स्तर पर सर्वाेत्म कृषक समुह को 20 हजार रूपये, जिला स्तर पर सर्वाेत्तम कृषको को 25 हजार रूपये एवं राज्य स्तर पर चयन होने पर 50 हजार रूपये डी.बी.टी. के माध्यम से पुरस्कृत किया जाता है, जिसकी चयन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकि है। अधिक जानकारी हेतु ब्लाक तकनिकी प्रबंधक आत्मा, या वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं संबंधित विभाग उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि अभियांत्रिकी से सम्पर्क कर सकते है। आवेदन प्राप्त कर पूर्ण रूप से भरे हुये आवेदन बन्द लिफाफे मे आवश्यक दस्तावेजो (बायोगेस निर्माण पत्र, स्वाईल हेल्थ कार्ड, कृषक भ्रमण, कृषक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र जैविक उत्पाद, माइको न्युट्रेंट, जुगाड़ यत्रं उपयोग प्रमाण पत्र, कृषि उपज विक्रय के मण्डी बिल की छायाप्रति एवं कृषि हेतु उपयोग आदान सामग्री के बील आदि) के साथ में कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी / ब्लाक तकनिकी प्रबंधक आत्मा में जमा कर सकते हैं। नियत दिनांक तक प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कलेक्टर सह अध्यक्ष आत्मा गवर्निंग बोर्ड धार की अध्यक्षता में गठित समिति के माध्यम से किया जायेगा। अतः पात्र कृषक समय पर आवेदन करें।