सीहोर। आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी वृंदावन सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की आयोजित की। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि केके रिछारिया, बहुजन समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव बोध, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
अपर कलेक्टर सिंह ने राजनैतिक दलों को विधानसभा वार मतदान केन्द्रों का विवरण, नवीन गठित मतदान केन्द्रों भवनों की जानकारी एवं भवनों के नाम परिवर्तित, संयोधित, मतदाता का विवरण, मतदाता सूची का कार्यक्रम, प्रत्येक मतदान केन्द्र के बीएसओ, बूथ लेवल एजेन्ट, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं निरसन संबंधि कार्य तथा आयोजन करने के दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई।
अपर कलेक्टर ने कहा कि राजनीतिक दलों के सहमति के आधार पर ही आवश्यक बदलाव किए जायेंगे। बैठक में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 18 नवीन मतदान केन्द्रों की वृद्वि की गई है। इस प्रकार अब कुल मतदान केन्द्र 1238 हो गये है। अपर कलेक्टर ने बताया कि जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों अन्तर्गत कुल 29 भवनों का नाम परिवर्तित कर संशोधित किये गये है। अपर कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से इस संबंध में विस्तार से चर्चा की और कहा कि उनसे सहमति के पश्चात ही मतदान केन्द्र परिवर्तित किए जायेंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बूथ लेवल की सूची अति शीघ्र देने कहा है।