BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2023, 11:58 am
KHABAR : बिजली कंपनी के एमडी तोमर ने ली अधीक्षण यंत्रियों की बैठक, अधिकारियों को दिए बिजली उपभोक्ताओं की संतुष्टि और ट्रांसफार्मर फेल रेट घटाने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। रबी सीजन की तैयारी, बिजली उपभोक्ताओं की संतुष्टि, शिकायतों का समय पर समाधान और ट्रांसफार्मरों का फेल रेट घटाने के उद्देश्य से मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने गुरुवार को सभी 15 जिलों के अधीक्षण यंत्रियों की मिटिंग ली। इसमें मुख्यालय के अतिरिक्त सभी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस से शामिल हुए। 
तोमर ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं की संतुष्टि के लिए नियमानुसार निर्बाध आपूर्ति, त्रुटिरहित बिल और शिकायत आने पर उसका समय पर समाधान बहुत ही गंभीरता के साथ किया जाना चाहिए। इस दिशा में किसी भी स्तर की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
तोमर ने कहा कि बिजली मांग को लेकर हमारा आंकलन स्पष्ट हो, साथ ही मैंटेनेंस भी गुणवत्ता के साथ किया जाए, ताकि ट्रांसफार्मर फेल न हो। जहां भी ट्रांसफार्मर का फेल रेट ज्यादा रिपोर्ट हो रहा है, वहां तत्काल संज्ञान लिया जाए। इस दिशा में अगले माह समीक्षा की जाएगी। 
तोमर ने कहा कि जन प्रतिनिधियों से संवाद रखा जाए, प्रत्येक जेई, एई, डीई, एसई इस ओर विशेष ध्यान दे। जिन इलाकों में नए कार्य हो रहे है, उपभोक्ताओं के हित में सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, वह उचित माध्यम से जन प्रतिनिधियों, उपभोक्ता संगठन, रहवासी संघों को बताया जाए। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक रिंकेश कुमार वैश्य, निदेशक पुनीत दुबे, सचिन तालेवार, कार्यपालक निदेशक संजय मोहासे, नरेंद्र बिवालकर, एसएल करवाड़िया, एसआर सेमिल, अचल जैन, शहर अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा, इंदौर ग्रामीण अधीक्षण यंत्री डॉ. डीएन शर्मा आदि ने भी विचार रखें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE