विदिशा। वर्तमान में नेत्र संक्रमण (आईफ्लू) तेजी से आमजन में फैल रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ योगेश तिवारी ने बताया कि आईफ्लू संक्रमण एक साधारण सी बीमारी है, जो बरसात के मौसम में अक्सर होती है। इसको वायरल कंन्जक्टिवाटिस से भी जाना जाता है। इसमें आँखों का लाल होना, आँखों में दर्द होना, आँखों में खुजली होना एवं आँखों से पानी आना आदि लक्षण शामिल है।
डॉ तिवारी ने आमजन से अपील की है कि परिवार में या पडोस में किसी व्यक्ति को आईपलू के लक्षण दिखाई दे, तो घबराये नहीं और बचाव के लिये सावधानियां बरतना जरूरी है। इनमें अपनी आंखों को छूने से पहले हाथों को आवश्यक रूप से धोये, संक्रमित व्यक्ति अपना तोलिया, आई ड्रॉप आदि की गई वस्तुओं को अन्य सदस्यों से अलग रखें। कपडो को गर्म पानी से धोये। संक्रमित व्यक्ति अपनी आँखों पर चश्में का प्रयोग करें। यदि आँखों में लालिमा है, तो तत्काल अपने नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र पर निःशुल्क जॉच एवं उपचार लें। जानकारी एवं सावधानियां ही इसका बचाव है। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी आई ड्रॉप का उपयोग न करें।