इंदौर। अवैधानिक रूप से मछली परिवहन करते पाये जाने पर मत्स्य विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। जिला अधिकारी मत्स्योद्योग एम.के. पानखेड़े ने बताया कि विगत दिनों खण्डवा रोड पर चेकिंग करने पर एक व्यक्ति के पास करीब 10 क्विंटल बड़ी एवं छोटी मछली पायी गई। आरोपी के द्वारा बाहर से अवैधानिक रूप से मछली लायी जा रही थी। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पंचनामा तैयार कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया तथा नियमानुसार नीलामी की कार्यवाही की गई। नीलामी से प्राप्त राजस्व 7 हजार रूपये शासकीय कोष में जमा कराया गया।
इसी तरह एक अन्य कार्यवाही में बंद ऋतु में चोरल डेम में अवैधानिक रूप से जाल बिछाकर मछली पकड़ते पाये जाने पर मत्स्य विभाग की टीम ने 50 किलो वजनी जाल को जप्त कर लिया गया। दल के जालमसिंह और बिरथरे द्वारा इंजन वोट से जाल पकड़ा गया। दल का नेतृत्व जिला अधिकारी मत्स्योद्योग एम.के. पानखेड़े ने किया।