चित्तौड़गढ़। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार 15 अगस्त स्वाधीनता दिवस समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के लिए नगर परिषद क्षेत्र के संस्था प्रधानो की बैठक जिला शि.अ. माध्यमिक शिक्षा के सभागार मे राजेन्द्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता मे की गई।
कार्यक्रम प्रभारी अखिलेश श्रीवास्तव ने स्वाधीनता दिवस समारोह पर आयोजित कार्यक्रमो की जानकारी दी। जिला शि अ प्रा शि एवं मा शि ने सामुहिक व्यायाम प्रदर्शन के प्रभारी प्रदीप दशोरा, रतन गुर्जर, पारस टेलर को, परेड प्रभारी रेखा चौधरी एवं जगन्नाथ सिंह और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी संजय कोदली को मनोनित किया।
सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन के प्रभारी ने बताया कि 4 अगस्त से प्रात: 9 बजे पूर्वी क्षेत्र के व्यायाम का पूर्वाभ्यास राउमावि पुरूषार्थी मे पश्चिम क्षेत्र के समस्त विधालय राउप्रावि कुम्भानगर उत्तरी क्षेत्र के विद्यालय राउप्रावि कीर खेडा में और दक्षिण क्षेत्र के समस्त विद्यालय राउमावि सेंती के प्रांगण मे पूर्वाभ्यास करवाया जावेगा।
परेड व सांस्कृतिक प्रभारी ने जानकारी देते हुए कहा कि परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास अपने अपने विद्यालयों मे 4 अगस्त से ही संस्था प्रधान अपने विद्यालय कार्यक्रम संयोजक द्वारा शुरुआत करेगे।
जिला शिअ माध्यमिक शिक्षा द्वारा मनोनीत प्रभारी सम्बन्धित विधालयों मे जाकर कार्यक्रम पूर्वाभ्यास का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेगें। 8 अगस्त से 13 अगस्त तक सभी कार्यक्रमो का पूर्वाभ्यास इन्द्रा गांधी स्टेडियम पर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार करवाया जावेगा। इन दिनो पूर्वाभ्यास के लिए वाहनो की व्यवस्था परिवहन विभाग द्वारा पूर्व की तरह की जावेगी।
कार्यक्रम के प्रभारी ने जानकारी मे बताया कि मिठाई की सूचना राउमावि/मावी/ उप्रावि/प्रा विमु ब्लाक शिक्षा अधिकारी पंचायत समिति चित्तौडगढ को एवं समस्त मान्यता प्राप्त विद्यालय कालिका ज्ञान केंद्र प्रतापनगर मे प्रात: 9 बजे से 2 बजे तक अपने विद्यालयों मे अध्ययनरत छात्र-छात्राओ की संख्या लिखित रुप से मय संस्था प्रधान के मोबाइल पर 7 अगस्त तक प्रेषित करे। जिसमे विद्यालय की कुल संख्या, कार्यक्रम मे भाग लेने की संख्या, प्रभारी का नाम और मोबाइल अंकित करेगें। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक के माध्यमिक शिक्षा राजेंद्र शर्मा द्वारा यह निर्देश दिए गए कि सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को मुख्य समारोह में भाग लेना अनिवार्य होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम अनिवार्य रूप से पर्व की गरिमा के अनुरूप शामिल किए जाएंगे।
बैठक के अन्त मे पारस टेलर ने सभी संस्थाओं को सहयोग देने का विश्वास करते हुए आभार व्यक्त किया।