नीमच। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाता जागरूकता रथ शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय जावद से विधानसभा क्षेत्र जावद के विभिन्न गांवों में भ्रमण के लिए एसडीएम राजकुमार हलदर ने रवाना किया। यह रथ जावद क्षेत्र के विभिन्न गंवों का भ्रमण कर, मतदाताओं को अपना मतदाधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित करेगा। इस रथ में ईव्हीएम मशीन का प्रदर्शन भी किया जाकर, मतदाताओं को ईव्हीएम से मतदान करने की प्रक्रिया से अवगत कराया जावेगा।