नीमच। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन द्वारा भारत निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी डीजल एवं पेट्रोल विक्रेताओं के प्रत्ये्क पम्पों पर डीजल 3000 लीटर तथा पेट्रोल 1500 लीटर (आइट ऑफ पंप) का रिजर्व स्टॉक प्रत्येक समय रखने का आदेश जारी किया गया है। रिर्जव स्टॉक का विक्रय संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के निर्देशानुसार ही किया जायेगा। यह आदेश आगामी आदेश तक प्रभावशील होगा।