कसरावद। आंगनवाड़ी एवं स्कूलों में महिला स्व सहायता समूह के द्वारा दिए जाने वाला भोजन एवं नाश्ता फिलहाल स्व सहायता समूह द्वारा बंद कर दिया गया है। वहीं सहायता समूह की मांग है कि स्कूलों में परोसा जाने वाला भोजन एवं नाश्ते में दर बढ़ाने को लेकर समूह द्वारा कई बार मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दे चुके हैं। लेकिन सरकार की ओर से इस बात को लेकर कोई कार्यवाही नहीं की गई है इसलिए समूह ने मजबूर होकर 1 अगस्त से आंगनबाड़ियों एवं स्कूलों में भोजन नाश्ता बंद करने का आह्वान किया है। साथ ही अनुमति देने की बात भी कही है।समूह का कहना है कि सरकार द्वारा हमारे विभिन्न मांगों को पूरा किया जाए ताकि हम बच्चों को खाना नियमानुसार दे सके। नगर परिषद कसरावद से ज्ञापन एवं रैली के माध्यम से शासन तक बात पहुंचाई रैली में समूह की महिलाओं द्वारा थाली बजाते गए ताकि शासन जाग जाए और हमारी मांगे पूरी करें।