नीमच। जिला चिकित्सालय नीमच द्वारा शुक्रवार को रेडक्रॉस सभागर में वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 110 वृद्धजनों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। वृद्धजन स्वस्थ्य देखभाल कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ.मनीष यादव, मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ.सतीश चौधरी, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ.स्वाति वधवा, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मेघा करवाणा, नेत्र सहायक लाखन सिंह मौर्य, डॉ. संजय गायरी ने शिविर में आने वाले मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया एवं निः शुल्क औषधी वितरित की। एनसीडी स्टाफ ने वृद्धजनांे का ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच की और पीला कार्ड बनाकर वृद्ध अवस्था से जुड़ी देखभाल के बारे में समझाया।