BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2023, 5:24 pm
KHABAR : कृषक पुरस्कार एवं कृषक समूह पुरस्कार के लिए किसान आवेदन 31 अगस्‍त तक करें, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। परियोजना संचालक आत्‍मा मंदसौर द्वारा बताया गया कि जिले के समस्त किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा परियोजना के तहत वर्ष 2022-23 की गतिविधियों के आधार पर कृषक पुरस्कार (कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्‍स्‍य एवं कृषि अभियांत्रिकी) के प्रति विकासखंड 05 सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार जिनकी प्रति पुरस्कार राशि 10 हजार रुपये एवं जिले में 05 सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार जिसकी प्रति पुरस्कार राशि 20 हजार रुपये तथा 05 जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार जिसकी प्रति पुरस्कार राशि 25 हजार रुपये दिये जाने के लक्ष्य प्राप्त हुआ है। 
इसके लिए कृषकों द्वारा खेती में अपनाई गई कृषि तकनीकी, उपज एवं उत्पादकता के आधार पर कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्‍स्‍यपालन एवं कृषि अभियांत्रिकी संबंधित गतिविधियों के आधार पर इच्छुक कृषक एवं कृषक समूह अपने आवेदन कार्यालय वरिष्ट कृषि विकास अधिकारी, बीटीएम, एटीएम विकासखंड मंदसौर, मल्हारगढ़, सीतामऊ, गरोठ एवं भानपुरा से प्राप्त कर आवेदन कर सकते है। सहयोगी विभागों के आवेदन सम्बंधित विभागों के कार्यालयों में जमा किये जा सकते हैं। आवदेन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्‍त 23 है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE