नीमच। स्वस्थ भारत अभियान अन्तर्गत जादूगर ढोंढूराम (नि. तारापुर) ने समीपस्थ ग्राम पंचायत नीलियां कार्यालय एवं सरस्वती शिशु मंदिर नीलियां में ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं आमजन को स्वच्छता, साक्षरता एवं रूढिवादी अंधविश्वास को खत्म करने का प्रभावी संदेश कार्यक्रम में प्रस्तुत किया। जादूगर ढोंढूराम ने कार्यक्रम में ग्रामीणों से अपने घरों के आसपास कचरा नहीं डालने, साबुन से हाथ धोने, स्वच्छता से रहने सहित अनेक ज्ञानवर्द्धक जानकारी से परिचय कराया। साथ ही उन्होंने अपने बच्चों को संस्कार देने पर बल दिया।
इस अवसर पर सरपंच अर्जुन जाट पटेल, सचिव विजय षर्मा, पटवारी सहायक सुखलाल परिहार, हरिओम पाटीदार, हरिप्रसाद पाटीदार, कालू शर्मा, ईश्वरलाल पाटीदार, सूरजमल कछावा, विक्रम कछावा, अरूणी शर्मा, अनिता पाटीदार, रानू शर्मा, शालू कुंवर, माया गौड, ग्यारसीदेवी पाटीदार सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन व विद्यार्थी उपस्थित थे।