BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2023, 6:51 pm
KHABAR : जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन में हुए गोलीकांड के विरोध में उतरा बोहरा-मुस्लिम समुदाय, शहर में मौन जुलूस निकालकर सौंपा ज्ञापन, उठाई ये बड़ी मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। आरपीएफ जवान चेतन सिंह ने 31 जुलाई को 12956 जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन में गोली कांड की घटना को अंजाम दिया था। इसके विरोध में आज शुक्रवार को मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा। जुम्मे की नमाज के बाद सैकड़ों मुस्लिम समाजजन और बोहरा समाज के लोग मौन जुलूस के रुप में तहसील कार्यालय पहुंचे। ट्रेन में हुई घटना के विरोध में रोष जताते हुए तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

इसके बाद दोनों ही समाज के लोग शामगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे और बुकिंग कार्यालय के बाहर स्टेशन अधीक्षक को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन के माध्यम से मुस्लिम बोहरा समाज ने मृतक के परिजन को एक-एक करोड़ की आर्थिक सहायता देने और परिवार के आश्रित व्यक्ति को रेलवे में नौकरी देने की मांग की है। भविष्य में इस तरह की घटनाएं नहीं हो। इसके विशेष कदम उठाने की मांग की गई है।

इस दौरान मुस्लिम समाज अध्यक्ष शकील मंसूरी, दाऊदी बोहरा समाज सदर मुस्तफा भाई बोहरा, डॉक्टर मजीद खान, शेर आलम वारसी, पार्षद फारुख मेंव, आरिफ बेग, बबलू मेव, बाबुद्दीन लोहार सहित सैकड़ों की तादाद में समाज जन मौजूद रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE