BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2023, 7:23 pm
KHABAR : रावण रूण्डी व नीमच सिटी में सीसी रोड़ लोकार्पण व भूमिपूजन सम्पन्न, नपाध्यक्ष चौपड़ा ने कहा- कोई भी वार्ड विकास से अछूता नहीं रहेगा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा विकास पर्व के अंतर्गत नीमच सिटी के वार्ड नं. 01 स्थित रावण रूण्डी में मंशापूर्ण बालाजी मंदिर के पास सीसी रोड़ का लोकार्पण व भूमिपूजन तथा वार्ड नं. 2 व 3 के अंतर्गत आने वाले चौधरी मोहल्ला में जैन मंदिर मार्ग के सीसी रोड़ का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा, नपा उपाध्यक्ष रंजना करणसिंह परमाल, मुख्य नपा अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता महेन्द्र भटनागर, नपा सभापति वंदना खंडेलवाल, छाया जायसवाल, हेमलता धाकड़, मंडल महामंत्री दारासिंह यादव, दुर्गेश शर्मा, वार्ड पार्षद राकेश किलोरिया, सोनू केदार राठौर, रामचन्द्र धनगर व पार्षद किरण शर्मा मंचासीन रहे। कार्यक्रम में उपस्थितजनों को मतदाता जागरूकता की भी शपथ दिलाई। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा ने कहा कि भाजपा विकास कार्य करने व जनता की परेशानियों को दूर करने में विश्वास करती है। हमने विधायकजी के मार्गदर्शन में नीमच शहर में विकास की जो श्रंृखला प्रारंभ की है, उससे कोई भी वार्ड अछूता नहीं रहेगा। स्वच्छता के मामले में भी हमने काफी प्रगति की है और हमें विश्वास है कि हम जनता के सहयोग से अच्छा मुकाम हांसिल करेंगे। कार्यक्रम में महेन्द्र भटनागर ने विकास पर्व की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। नपा उपाध्यक्ष रंजना करणसिंह परमाल व मंडल अध्यक्ष योगेश जैन ने अपने संबोधन में शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वार्ड क्र. 1 स्थित रावण रूण्डी के कार्यक्रम में पार्षद राकेश किलोरिया ने स्वागत भाषण देते हुए वार्ड में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी, तो नीमच सिटी पुलिस चौकी के यहां हुए लोकार्पण कार्यक्रम में पार्षद रामचन्द्र धनगर ने स्वागत भाषण दिया। संचालन विजय बाफना ने किया व आभार दारासिंह यादव ने माना। दोनों ही कार्यक्रम में स्वच्छता पर्यावरण संस्था के एच.एन. गुप्त, नवीन अग्रवाल, किशोर बागड़ी, अजय भटनागर, राजेन्द्र जारोली, जगदीशचन्द्र शर्मा, रमेश मोरे, डॉ. राकेश वर्मा, दुलीचंद कनेरिया व राजकुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में वार्ड के महिला पुरूष उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE