नीमच। जनपद पंचायत नीमच के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बामनिया को सर्वश्रेष्ठ विकास कार्य करने पर जिला कलेक्टर दिनेश जैन व जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद द्वारा ग्राम पंचायत बामनिया जनपद पंचायत नीमच को एक साल के भीतर अच्छे कार्यो को लेकर सम्मानित किया गया। जहां पिछले दिनों जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद द्वारा ग्राम पंचायत क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था, जिसके बाद विकास कार्यो को अव्वल देख जिला कलेक्टर कार्यलय में कलेक्टर दिनेश जैन व पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद द्वारा सरपंच व सचिव को सम्मानित किया गया।
आपको बता दे कि ग्राम पंचायत बामनिया में लगभग एक करोड़ के विकास कार्यो को किया गया है। जिसके परिणाम स्वरूप यह सम्मान जिला प्रशासन द्वारा मिला है। वहीं ग्राम पंचायत बामनिया को निर्वाचित हुए भीतर एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान पूरी जनपद पंचायत नीमच के अधीन सर्वश्रेष्ठ कार्यो को लेकर सम्मान मिला है। जहां ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि बालमुकंद पाटीदार व सचिव कन्हैयालाल धनगर ने बताया कि ग्राम पंचायत बामनिया में 18 लाख की पेयजल टंकी, पाइपलाइन व्यवस्था, 11 लाख का नाला निर्माण, इंटरलॉक, सुदूर सड़क निर्माण, आरसीसी सड़क निर्माण, पंचायत डवलपमेंट पंचायत में सर्वसुविधायुक्त कॉन्फ्रेंस हाल, पेयजल की सुचारु व्यवस्था आदि विकास कार्यो को प्राथमिक के साथ पूर्ण किया है। वहीं डिजिटल इंडिया के बढ़ते कदमो को देख्ग्ते हुए ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा पुरे पंचायत व अधीन आने वाले मालिया, पिपलिया व्यास ग्राम में निशुल्क वाईफाई सुविधा उपलब्ध करवाई गई। इस कार्य काफी सराहना की गई।
वहीं आपको बता की ग्राम पंचायत बामनिया द्वारा राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओ का फायदा आमजन तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं रखी जैसे आयुष्मान कार्ड शत प्रतिशत बनाना, शौचालय योजना का फायदा ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाना, वृद्धा पेंशन सहित तमाम का कार्य समय पर पूरा किया। वहीं आपको बता दे की चौराहे पर पंचायत द्वारा हाई मास्क लाइट भी लगाई वहीं गली गली में स्ट्रीट लाइट लगाई गयी है।