चित्तौड़गढ़। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के प्रयासों से चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के नाहरगढ़ में जिसमें 1x3.15 एमवीए, 33/11 केवी एस/एस, 2.8 किमी 33 केवी, 9.65 किमी 11 केवी लाइन शामिल है विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। पूर्व में इस क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन के ना होने से बिजली की परेशानी रहती थी विद्युत सब स्टेशन की स्वीकृत मिलने के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों शीघ्र जमीन की तलाश शुरू कर जायेगी। एक्सईएन ने बताया जल्द ही राजस्व अधिकारियों से वार्ता कर भूमि के लिए विद्युत सब स्टेशन की जगह चिह्नित कर ली जाएगी।
राज्यमंत्री जड़ावत ने बताया कि नाहरगढ़ में नए 33/11 केवी एसएस के निर्माण से पूर्व कन्नौज धीरजी का खेड़ा जीएसएस से नाहरगढ़ को विधुत आपूर्ति होती थी नवीन 33/11 जीएसएस स्थापित होने के बाद 10 गांवों को फायदा होगा निर्बाध विद्युत आपूर्ति होगी। आगामी दिनों में कार्यादेश जारी होने पर इस सब स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। इन सब स्टेशन के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्र 10 गांवों हाज्या खेड़ी नल-पीपलवास होड़ा नाहरगढ़ आंतरी भूतिया कला डेलवास होदा चौराहा नाहरगढ़ के हजारों कृषि व घरेलू उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति हो सकेगी।