नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में जिला फुटबाल संघ के सहयोग से दशहरा मैदान, नीमच पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस फुटबाल स्पर्धा में 04 अगस्त, शुक्रवार को दो मैच खेले गये। प्रथम मैच जैसिंगपुरा फुटबाल क्लब व यंगमेन फुटबाल क्लब के बीच खेला गया, जिसमें जैसिंगपुरा फुटबाल क्लब ने 1-0 से विजयश्री हांसिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। इसी प्रकार दूसरा मैच चर्चिल फुटबाल क्लब व स्पोर्ट्स फुटबाल क्लबके बीच खेला गया, जिसमें चर्चिल फुटबाल क्लब ने 3-0 से विजयश्री हांसिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा ने बताया कि मैच में अतिथि के रूप में स्वच्छता पर्यावरण संस्था के डॉ. एच.एन. गुप्त, किशोर बागड़ी, डॉ. राकेश वर्मा, रितु नागदा, उषा-सुरेश शर्मा व कमल (बंटी) ने उपस्थित होकर खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। मैच के निर्णायक के रूप में मोहम्मद नासीर, मोहम्मद उमर, राजेश निर्वाण, जितेन्द्र सुराह, मोहम्मद रफीक अब्बासी (रफ्फू), मोहम्मद फिरोज व मोहम्मद सईदुद्दीन अंसारी ने अपने सेवाएं प्रदान की। मैच के दौरान अनेक वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ी, नपा पार्षद, गणमान्य नागरिक व फुटबाल प्रेमी जनता ने उपस्थित होकर स्पर्धा को ऊंचाइयाँ, प्रदान की।