नीमच। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के जिले के शासकीय एवं अशासकीय महा विद्यालयों में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थी जो वर्ष 2022-23 में किन्ही कारणों से छात्रवृत्ति आवेदन करने से वंचित रहे गये हैं। वे विद्यार्थी पुनः 15 अगस्त 2023 तक छात्रवृत्ति पोर्टल एनआईसी 2.0 एवं एमपी टास्क पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। जिला संयोजक अनुसूचित जाति कल्याण नीमच राकेश कुमार राठौर ने बताया कि छात्रवृत्ति आवेदन से वंचित विद्यार्थी वर्ष 2022-23 में आवेदन करने से शेष रहे हैं। शेष रहे विद्यार्थी 15 अगस्त 2023 तक छात्रवृत्ति पोर्टल एनआईसी 2.0 एवं एमपी टास्क पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। विभाग द्वारा उक्त पोर्टल पुनः 15 अगस्त 2023 तक खुले रहेंगे।