मंदसौर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्षाकाल के दौरान जमीन में पानी के भराव के कारण विभिन्न प्रकार के जहरीले जानवर निकलने की संभावना रहती है। इन जहरीले जानवरों के काटने से व्यक्ति के शरीर में जहर फैल सकता है। जहरीले जानवरों के जहर को रोकने एवं व्यक्ति के समुचित उपचार हेतु जिले की समस्त चिकित्सा संस्थाएं जैसे जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर एंटी स्नेक वीनम (ए.एस.व्ही.) के इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। चिकित्सकों द्वारा उक्त औषधि एंटी स्नेक वीनम (ए.एस व्ही.) के माध्यम से सर्पदंश के व्यक्ति का सफलतम उपचार किया जा सकता है। सर्पदंश या अन्य जहरीले जानवर के काटने पर व्यक्ति को हॉस्पीटल ले जाए ।