पिपलिया मंडी। नगर परिषद पिपलियामंडी अध्यक्ष इंदिरा सुनिल देवरिया के द्वारा सर्वसाधारण आम जनता को सूचित किया गया कि क्षेत्र में अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए दिनांक 06 अगस्त 2023 रविवार को पिपलियापंथ, टीलाखेडा, सम्पूर्ण नगर पिपलियामंडी में उज्जैनी मनाने का निर्णय लिया गया हैं।
अतः नगर क्षेत्र में अच्छी वर्षा की कामना के लिये सभी आम जनता से अनुरोध हैं कि अपना-अपना समस्त व्यवसाय बंद रखते हुए इन्द्रदेव को मनाने हेतु पुरे उत्साह के साथ उज्जैनी मनावे तथा अच्छी वर्षा हेतु इन्द्रदेव से प्रार्थना करें।