नीमच। अनुसूचित जाति विकास विभाग नीमच द्वारा संचालित जिला स्तरीय एंव विकासखण्ड स्तरीय उत्कृष्ट बालक एवं कन्या छात्रावासों में कक्षा 9 वीं, 10 वीं (विज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी) विषय तथा कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लिए (फिजीक्स, केमेस्ट्री, बायो, गणित एवं वाणिज्य संकाय समूह) एवं कम्प्यूटर की कोचिंग के लिए शासकीय, अशासकीय शिक्षकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं।
कक्षा 9वीं, 10 वीं के लिए संबधित विषय में प्रथम श्रेणी स्नातक उत्तीेर्ण तथा 11 वीं एवं 12 वीं में प्रथम श्रेणी स्नाातकोत्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। कम्प्यूटर शिक्षक के लिए कम्प्यूटर में डिग्री, डिप्लोमा, प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जिला स्तर एवं विकासखण्ड स्तर के छात्रावासों के लिए विषयवार पृथक-पृथक आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा। आवेदन सादे कागज पर स्व् प्रमाणित अर्हता प्रमाण पत्रों सहित 7 अगस्त 2023 तक जिला कार्यालय में शाम 5 बजे तक जमा कराना है। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नही किया जायेगा। डाक में विलम्ब से प्राप्त आवेदनों के लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होगा।