BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2023, 10:44 am
KHABAR : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बीमा कराने की अंतिम तिथि में इजाफा, किसान भाई अब अगस्त की इस तारीख तक करा सकते हैं, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ 2023 हेतु योजना के क्रियान्वयन के लिये शासन द्वारा जिले में इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी भोपाल का चयन किया गया है। शासन द्वारा फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। अब फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 16 अगस्त है। किसानों से अनुरोध है कि जिस बैंक से आपका किसान क्रेडिट कार्ड बना है, वहां जाकर फसल बुवाई प्रमाण-पत्र एवं पटवारी हल्के की जानकारी अद्यतन करायें। अऋणी व डिफाल्टर कृषकों से आग्रह है, कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए शीघ्र ही अपने पास की बैंक शाखा जैसे- सहकारी बैंक/क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक तथा राष्ट्रीयकृत बैंक एवं नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सी.एस.सी.) पर जायें। फसल बीमा हेतु आवश्यक दस्तावेज ले जाकर फार्म जमा करायें। फसल बीमा करने हेतु निम्नानुसार दस्तावेज लेकर जायेंरू-

1.    बीमा प्रस्ताव पत्र।

2.    भू-अधिकार पुस्तिका की फोटोकॉपी।

3.    बोवनी का प्रमाण-पत्र संबंधित (पटवारी अथवा पंचायत सचिव) से प्राप्त करें।

4.    आधार कार्ड, वोटर आई.डी. कार्ड, पेनकार्ड इत्यादि (आधार कार्ड अनिवार्य) में से कोई एक।

5.    बैंक पासबुक की फोटोकॉपी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE