BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2023, 10:53 am
REPORT : संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास जी की समरसता यात्रा ने अब किया एमपी के इस जिले में प्रवेश, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास जी की समरसता यात्रा देवास जिले में आज शुक्रवार को प्रवेश किया। समरसता यात्रा शाजापुर जिले से पहुंचकर सोनकच्छ विधानसभा के पीपलरावां में पहुंची। वहां से सोनकच्छ के लिए पहुंची। सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में रात्रि विश्राम किया। यात्रा सोनकच्छ सहित जिले के टोंकखुर्द, देवास, बागली एवं कन्नौद विकासखण्ड से होते हुए आष्टा जिला सीहोर में 07 अगस्त को प्रस्थान करेगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास जी की समरसता यात्रा का शुभारम्भ नीमच, मांडव, श्योपुर, बालाघाट एवं सिंगरौली से विगत दिवस को हुआ है।

इन मार्गों से निकलेगी यात्रा-
संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास जी की समरसता यात्रा देवास जिले में शुक्रवार 04 अगस्त को सोनकच्छ विधानसभा के पीपलरावां को सायं के समय प्रवेश किया। दिनांक 05 अगस्त को यात्रा पीपलरावां से प्रारंभ होगी जो कि टोंकखुर्द, देवली, इकलेरा माताजी, भुतियाबुजुर्ग, जमुनिया होते हुए सोनकच्छ पहुंचेगी जहां जनसंवाद कार्यक्रम होगा।  जनसंवाद कार्यक्रम प.पू श्री स्वामी कृष्णकांत दुबे, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में होगा। यात्रा दोपहर देवास पहुंचेगी। यात्रा का जनसंवाद कार्यक्रम रेवाबाग देवास में होगा। यात्रा क्षिप्रा, सिया, सिंगावदा सेक्टर के समस्त ग्राम एवं देवास नगर के समस्त वार्डों में निकलेगी। जनसंवाद कार्यक्रम प.पू. स्वामी दिनेश शर्मा, विजयदास बैरागी, दिनेश महाराज, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक देवास गायत्रीराजे पवार, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला भेरूलाल अटारिया, नगर निगम सभापति रवि जैन, राजीव खंडेलवाल, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव के आतिथ्य में होगा। समरसता यात्रा देवास से हाटपीपल्या के लिए प्रस्थान करेगी जहां पर रात्रि विश्राम होगा। दिनांक 06 अगस्त को हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र के नेवरी, चापड़ा, करनावद, कमलापुर, देवगढ़ तथा हाटपीपल्या नगर से गुजरेगी। हाटपीपल्या में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनसंवाद कार्यक्रम प.पू. स्वामी सुभाष जी महाराज, ओखलेश्वर धाम ओखला, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक मनोज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला भेरूलाल अटारिया के आतिथ्य में होगा। इसके पश्चात यात्रा बागली विधानसभा क्षेत्र के पुंजापुरा, कांटाफोड़, सतवास, लोहरदा से निकलेगी। जनसंवाद का कार्यक्रम सतवास में प.पू. श्री स्वामी बद्रीदास जी महाराज जटाशंकर तीर्थ बागली, विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला भेरूलाल अटारिया के मुख्य आतिथ्य में होगा। सतवास में रात्रि विश्राम के पश्चात दिनांक 07 अगस्त को यात्रा खातेगांव विधानसभा में प्रवेश करेगी। इस दौरान यात्रा कुसमानिया, बिजवाड़, ननासा, कन्नौद नगर सहित अन्य ग्रामों से गुजरेगी। इस दौरान जनसंवाद का कार्यक्रम कन्नौद में प.पू श्री स्वामी कृष्णशरण जी महाराज बजवाड़ा एवं प.पू स्वामी प्रकाशचंद जी महाराज बागदी संगम आश्रम मंडलेश्वर धाम एवं विधायक आशीष शर्मा के आतिथ्य में आयोजित होगा। इसके पश्चात यात्रा सीहोर जिले के लिए प्रस्थान करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE