BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2023, 11:52 am
REPORT : कलेक्टर ने किया ग्राम सूतरेटी विकासखण्ड थांदला में कार्तिक जैव आदान निर्माण केंद्र एवं उनके बगीचे का निरीक्षण, कृषकों द्वारा की जा रही जैविक खेती की प्रशंसा की, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर तन्वी हुड्डा द्वारा ग्राम सूतरेटी विकासखण्ड थांदला में कार्तिक जैव आदान निर्माण केंद्र एवं उनके बगीचे का निरीक्षण किया गया।
कृषक द्वारा बताया गया की 12 बीगा रकबा में बालोर अरबी एवं कुछ मात्रा में लोकी की सब्जी लगाई गई है एवं करेले की सब्जी लगाना है। अब बड़े स्तर पर कडकनाथ मुर्गी पालन की तैयारी भी की जा रही है इसके बाद मछली पालन भी किया जाएगा। कडकनाथ का जो बीट प्राप्त होगा उसका खाद के रूप में उपयोग किया जाएगा। कृषक द्वारा विस्तृत रूप से खाद के बारे में जानकारी दी गई। कृषक का परिवार जैविक खाद का ही उपयोग करता है एवं कृषक द्वारा अन्य लोगो को भी जैविक खाद की ट्रेनिंग भी दी जा रही है एवं लोगो को जैविक खाद के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। कृषक का कहना है कि, रासायनिक खाद से हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है एवं कई बिमारिया जैसे डाईबीटीज, ब्लड प्रेशर होने की सम्भावना रहती है, इसलिए कृषक द्वारा जैविक खाद का उपयोग किया जाता है। अभी कृषक के पास 1000 लीटर खाद तैयार हो रहा है, लोगो की जरुरत के हिसाब से तैयार कर के निशुल्क बेचा जाता है। कलेक्टर हुड्डा द्वारा कृषक की प्रशंसा की गई एवं अन्य लोगो को भी इसके बारे में बताने को कहा गया।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थान्दला तरुण जैन, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE