BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2023, 11:58 am
KHABAR : सेक्टर अधिकारी कर रहे मतदान केंद्रों का निरीक्षण, मतदाता सूची के वाचन के साथ ही मतदाताओं को बता रहे मतदान का महत्व, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिले में कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में फोटो निर्वाचक नामावली का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 का कार्य प्रारंभ हो गया है। इसके तहत मतदान केंद्रों पर बीएलओ, आंगनवाड़ियों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मतदाता सूची का द्वितीय पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। साथ ही सेक्टर अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है तथा मतदाता सूची में नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने की कार्रवाईयां की जा रही है।

जिले की पांचों विधानसभाओं में मतदाता जागरूकता वाहन के माध्यम से जिले की विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों के साथ भीड़- भाड़ वाले क्षेत्रों, हाट-बाज़ार, स्कूल एवं कॉलेज आदि में जाकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। सभी जागरूकता वाहनों पर एलईडी वॉल लगाई गई है, जिस पर मतदाता जागरूकता संबंधी अनेक फिल्मों का प्रदर्शन मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक कर मताधिकार के उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी के साथ जागरूकता वाहनों पर ईवीएम एवं वीवीपेट का भी प्रदर्शन कर मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया सुलभ रूप से दी जा रही है।

उल्लेखनीय है ‍कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र के जारी निर्धारित कार्यक्रम अनुसार इसके तहत निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 02 अगस्त 2023 से प्रारंभ हुआ। जिसमें दावे आपत्ति 02 अगस्त से 31 अगस्त तक प्राप्त किए जाएंगे। इसके लिए विशेष कैंप दिनांक 12,13, 19, 20 अगस्त को लगाए जाएंगे। साथ ही दिनांक 05, 06, 26 एवं 27 अगस्त को बीएलओ घर-घर जाएंगे तथा मतदाता सूची के अपडेशन के लिए संपर्क करेंगे। उन्होंने बताया कि दावे आपत्तियों का निराकरण 22 सितंबर 2023 को किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 04 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE