BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2023, 12:07 pm
KHABAR : अमृत सरोवर तालाब से किसानों की आय में हुई वृद्धि, पहले अन्नदाताओं को वर्षा ऋतु पर निर्भर रहना पड़ता था, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। अमृत सरोवर तालाब अंतर्गत निस्तार तालाब निर्माण रतनजोत वाली नाकी पिपलीपाडा बेकल्दा जल संरचना के संबंध में उपयोगकर्ता समूह के सदस्य बादर मडिया बड़े हर्ष से बताते है कि अमृत सरोवर का तालाब जब से बना है क्षेत्र में किसानों की बाछे खिल गयी है। यहां के किसानों को अमृत सरोवर बनने के पूर्व सिंचाई के लिए वर्षा ऋतु पर निर्भर रहना पड़ता था, किंतु जब से अमृत सरोवर बना है क्षेत्र के किसानों की जमीन सिंचित होने के साथ - साथ भूजल स्तर में भी सुधार आया है और मतस्य उत्पादन हेतु शासन द्वारा मछली के बीज डालने के बाद से समूह को अतिरिक्त आय में वृद्धि होने लगी है।

समूह के किसान नानुराम तेजा, दिनेश दल्ला एवं केगु तेजा बताते है कि अमृत सरोवर बनने के पूर्व गेहूँ की फसल में तीन बार पानी चलाना पड़ता है किंतु तीसरी बार पानी कम उपलब्ध होने के कारण गेहूँ पतला पड जाता था, जिससे उत्पादन आधार रह जाता था। तालाब बनने के बाद गेहूँ में सिचाई हेतु पर्याप्त पानी उपलब्ध होने से गेहूं की उपज एवं गुणवत्ता में वृद्धि हुई है। जिससे किसानों की आय दुगनी हो रही है एवं किसानों में हर्ष का महौल है।

किसानो द्वारा बताया गया कि जल एकत्रित होने से 31.2 जल संरचना की सिचाई क्षमता में वृद्धि हुई है, 35 परिवारो को पेयजल प्राप्त हो रहा है, भूजल स्तर में भी सुधार हुआ है, जिससे किसानो के कुए एवं ट्यूबवेलो में अब वर्ष भर पानी रहता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE