धार। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के बदनावर तहसील के ग्राम ढोलाना के चांद पिता मोहम्मद शाह को बीमारी के उपचार के लिए 25 हजार हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार निसरपुर के जयन पिता महेश पाटीदार को 15 हजार रूपए एवं ग्राम पिपरानी की दुर्गा पति फूलचंद को बीमारी के उपचार के लिए 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।