धार। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने बताया कि स्वतन्त्रता दिवस जनप्रतिनिधि/समाज सेवियों / अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं का चयन हेतु किए गए उल्लेखनीय, नवाचार, विभागीय कार्याे के लिए सम्मानित किए जाने के लिए आवेदन 10 अगस्त तक सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग में जिला अधिकारी के माध्यम से अनिवार्य रूप से जमा करावे। जिला अधिकारी स्वयं/आपने अधिनस्थ कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा किये गये प्रशंसनीय कार्य का विवरण अवश्य प्रस्तुत करें। अंतिम चयन कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जावेगा। पुलिस विभाग में पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं की विभागीय समिति द्वारा किया जावेगा। जनप्रतिनिधि/समाज सेवियों/दानदाता अपने विवरण के साथ सीधे आवेदन पत्र सहायक आयुक्त कार्यालय धार में जमा करा सकते है।