खरगोन। नवागत बड़वाह एसडीएम प्रवीण सोनी ने शुक्रवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विधानसभा बड़वाह के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्र क्र 62, 63 ,64, 65, 71, 72, 75 सहित कुल 7 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सोनी ने बीएलओ को मतदाताओं के अधिक से अधिक नाम जोड़ने, सुधार करने संबंधी आदि कार्यों के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही सीएम राइज स्कूल बड़वाह की प्राचार्य को उन छात्राआंे के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए निर्देशित किया गया, जिनकी आयु 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण हो गई हैं। इसके पश्चात एसडीएम सोनी ने बड़वाह जनपद सभागृह में मेरी माटी मेरा देश अभियान, हर घर तिरंगा अभियान, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तर अधिकारीयों, जनप्रतिनिधि, सचिव आदि की बैठक लेकर विभिन्न अभियान के दिशनिर्देशों को समय सीमा में पालन करने के लिए निर्देशित किया गया।