शाजापुर। पुलिस के द्वारा बेटियों की सुरक्षा के लिए मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत उत्कृष्ट क्रमांक 2 शासकीय स्कूलों में छात्राओं को जागरूक किया। उन्हें शपथ दिलाई कि अभिमन्यू अभियान के तहत स्वयं जागरूक हों और दूसरों को भी जागरूक करना है। अगर कोई भी स्कूल या कोचिंग के दौरान छात्राओं को अश्लीलता से वातावरण करता है तो उससे डरने की जरूरत नहीं है।
पुलिस टीम द्वारा नशा, दहेज, रूढिवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंग भेद जैसी कुरीतियों के चक्रव्यूह को तोड़कर अपराध मुक्त समाज का निर्माण करने हेतु प्रेरित किया गया एवं महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं अन्य हेल्पलाइन नंबर व पुलिस मोबाइल ऐप की जानकारी दी गई।