नीमच। सीएम राइज शाउमावि जावद में मप्र पुलिस विभाग द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में 01 अगस्त 2023 से 14 अगस्त 2023 तक अभिमन्यू अभियान अंतर्गत विद्यालय में कक्षा 6टी से कक्षा 12वीं तक 398 छात्र/छात्राओं को लिंग भेद, भेद, बेडटच, गुडटच, रुढीवादिता, अश्लिलता, संवेदनशीलता, नशामुक्ति आदि बिन्दुओ विस्तार से कहानियो एवं उदाहरण द्वारा समझाया गया एवं सभी छात्र/छात्राओ को अभिमन्यु के लिए प्रेरित किया गया। तथा जहां भी गलत हो रहा है वहां समझाइश के द्वारा पीडित का सहयोग करना।
इस अवसर पर जावद पुलिस थाना से उपनिरिक्षक हर्षिता सांवरिया एवं लिना राव एवं जी आर शर्मा ने संबोधित किया तथा प्राचार्य बीके कुमावत ने सभी का स्वागत किया। इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की एवं समय-समय पर छात्र/छात्राओ को इसका लाभ मिले। उक्त कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन बीके कुमावत ने किया। कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार सोलंकी ने किया।