गरोठ। तहसील के गांव कोटडाबुजुर्ग शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटडा बुजुर्ग में शनिवार को सीसीएलई गतिविधि के अंतर्गत समाचार पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा समूहवार समाचार पत्र लेखन किया गया व समाचारों का वाचन भी किया गया। कक्षा शिक्षकों द्वारा समाचार पत्र लेखन की उपयोगीता व महत्व पर प्रकाश डाला गया। समाचार पत्र लेखन के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की जानकारी भी दी गई।