BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2023, 4:58 pm
KHABAR : विधिक साक्षरता शिविर और पौधारोपण, न्यायाधीश बोले- असमानता खत्म करने सामूहिक प्रयास की जरूरत, फ्री विधिक सहायता की दी जानकारी, पढे़ खबर 

Share On:-

जावरा। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर, प्रधान जिला न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम के निर्देशानुसार जावरा में कार्यक्रम आयोजित किया। पंच-ज पौधारोपण और जनजाति संवर्धन सप्ताह के तहत प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड जावरा अरविंद कुमार बरला और द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड जावरा एनएस ताहेड ने सर्वप्रथम ग्राम पंचायत बोरदा में पौधरोपण किया। लोगों को विधिक जागरूकता एवं साक्षरता के बारे में समझाया।


न्यायाधीश अरविंद कुमार बरला ने कहा कि 3 से 9 अगस्त के मध्य जनजाति संवर्धन सप्ताह के मनाया जा रहा हैं। नालसा आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवा योजना, 2015 के बारे में अनुसूचित जनजाति के लोगों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में जागरूक करना हमारा उद्देश्य हैं।


जिससे एक दूसरे के साथ स्थान, वर्ग, लिंग, धर्म, जाति के आधार पर किए जा रहे भेदभाव एवं बुराईयों को मिटाया जा सके। वर्तमान समय में भी लोगों के बीच कई तरह के भेदभाव होते है, जो कि लोगों के बीच एक दूरी का कारण बन गए है। लोगों के साथ हो रहे भेदभाव के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए हम सब को एक होकर लोगों के बीच असमानता जैसी चीजों को खत्म करने की जरूरत है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE