BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2023, 5:32 pm
BIG REPORT : मंत्री सखलेचा ने मोरवन में किया एक करोड की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन डोम का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के सूक्ष्‍म लघु मध्‍यम उद्यम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने शनिवार को जावद क्षेत्र के मोरवन में डाक बंगला के समीप एक करोड रूपये की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन एवं डोम निर्माण कार्य का मौके पर निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। मंत्री सखलेचा ने डोम निर्माण की गुणवत्‍ता पर विशेष ध्‍यान देने और निर्माण कार्य 30 अगस्‍त तक पूर्ण करवाने के निर्देश एसडीओ आरईएस को दिए।

मंत्री सखलेचा ने जावद क्षेत्र में विभिन्‍न 11 स्‍थानों पर ग्रा.या.सेवा विभाग व्‍दारा बनाये जा रहे एक-एक करोड की लागत से डोम निर्माण कार्य की प्रगति की भी जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली और निर्देश दिए, कि हर हाल में 30 अगस्‍त तक सभी डोम का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाये। मंत्री सखलेचा ने मोरवन के डाक बंगला पर कलेक्‍टर दिनेश जैन एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद से चर्चा कर क्षेत्र में विकास कार्याे, निर्माण कार्याे को तेजी से पूर्ण करवाने के संबंध में चर्चा की। मंत्री सखलेचा ने क्षेत्र में प्रस्‍तावित कार्याे एवं विकास गतिविधियों के संबंध में कलेक्‍टर से चर्चा की।

इस मौके पर न.प.सरवानिया के अध्‍यक्ष रूपेंद्र जैन, अर्जुन मालीव अन्‍य जनप्रतिनिधि, एसडीएम राजकुमार हलदर एवं ग्रा.या.सेवा के एसडीओ सचिन शर्मा भी उपस्थित थे।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE