मनासा। मनासा में 7 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का आगमन होगा। इस दौरान वह जनदर्शन एवं रोड शो करेंगे। 12 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर बरडिया रोड स्थित हेलीपेड पर उतरेगा। यहां से मनासा पहुचेंगे। यहां जनदर्शन यात्रा एवं रोड शो मंदसौर रोड स्थित रामतलाई से शुरू होगा। यहां से कारवा मंदसौर नाका, कारगिल चौक होते हुए कॉलेज के सामने स्थित दशहरा मैदान पहुंचेगा। यहां दोपहर 1 बजे जनसभा का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री चौहान जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया जाएगा।
रास्ते भर पुष्वर्षा से होगा भव्य स्वागत-
जनदर्शन एवं रोड शो का रास्तेभर में पुष्प वर्षा द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। जगह जगह स्वागत द्वार लगेंगे ओर सभी समाजों, किसानो, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, विभिन्न संगठनों द्वारा जगह जगह स्वागत किया जायेगा। मुख्यमंत्री के स्वागत सत्कार में पूरे शहर को स्वागत होर्डिंग बेनर पोस्टर में रंगने की तैयारी चल रही है इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है।