सीधी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय के निर्देशानुसार एवं स्वीप नोडल राहुल नामदेव धोटे के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जिला सीधी में म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान रैली निकाली गई एवं इसके साथ ही महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के संदर्भ में शपथ ली गई।
रैली में म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ अपर कलेक्टर राजेश शाही, आजीविका मिशन से पुष्पेन्द्र कुमार सिंह जिला परियोजना प्रबंधक, देवेश मिश्रा जिला प्रबंधक स्किल, प्रशान्त मिश्रा सहायक जिला प्रबंधक एवं हरिओम त्रिपाठी युवा सलाहकार एसआईएसडी उपस्थित रहे।