इन्दौर। संभागायुक्त मालसिंह ने आज विकासखण्ड डॉ. अम्बेडकर नगर महू के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। संभागायुक्त द्वारा एनआसी लेबर रूम, ओपीडी आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एनआरसी आदि की सराहना की गई एवं सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं इंदौर संभाग डॉ. आर सी पनिका, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग डॉ. पीयूष तिवारी, मुख्य विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर एस तोमर, डॉ. वीणा तिवारी, डॉ. ए.पी.एस. तोमर, ब्लाक मीडिया ऑफिसर अशोक निकम एवं समस्त स्टाफ मौजूद था। इस दौरान संभागायुक्त ने सफाईकर्मी शीला बाई को अच्छा कार्य करने पर 15 अगस्त को पुरस्कृत करने के निर्देश भी दिये।