BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2023, 6:53 pm
KHABAR : इंदिरा नगर वासियों को मिली सीसी रोड़ की सौगात, विधायक व नपाध्यक्ष ने वार्ड क्र. 7 में किया 17 लाख के सीसी रोड़ का भूमिपूजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद् नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में प्रारंभ की गई विकास श्रृंखला के तहत शुक्रवार 4 अगस्त को विकास पर्व के अंतर्गत वार्ड नं. 7 स्थित इंदिरा नगर में 17 लाख की लागत वाले सीसी रोड़ का भूमिपूजन विधायक दिलीपसिंह परिहार के हाथों नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष योगेश जैन, लोक निर्माण सभापति मनोहर मोटवानी, नपा सभापति छाया जायसवाल, धर्मेश पुरोहित, कुसुम अशोक जोशी, दारासिंह यादव, अनु. जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल, हेमलता धाकड़, मंडल महामंत्री दुर्गेश शर्मा, संतोष पंजाबी व वार्ड पार्षद सुमित्रा मुकेश पोरवाल मंचासीन थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक परिहार ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री शिवराजसिंहजी चौहान के नेतृत्व में सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिये कार्य कर रही है। जहां विकास कार्यों के लिये प्रदेश सरकार ने खजाना खोल रखा है, वहीं हर वर्ग के लिये विभिन्न योजनाएं प्रारंभ कर आमजन के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास किया जा रहा है। नीमच शहर में चहूं ओर विकास के कार्य बहिन स्वाति चौपड़ा के नेतृत्व में पार्षदों के सहयोग से करवाकर आमजन की तकलिफों को दूर किया जा रहा है।

इस अवसर पर नपाध्यक्ष चौपड़ा ने कहा कि हम बगैर भेदभाव के शहर के विकास को अंजाम दे रहे हैं। पार्षद साथियों को भी चाहिये कि वे राजनीति से ऊपर उठकर नगर विकास में सहयोग प्रदान करें और नीमच शहर को स्वच्छ, सुंदर व विकसित शहर बनावे ताकि विकास के मामले में नीमच शहर प्रदेश में एक मॉडल बने। इस अवसर पर लोक निर्माण सभापति मनोहर मोटवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विधायकजी के मार्गदर्शन व नपाध्यक्षजी के नेतृत्व में नीमच शहर निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। करोड़ों रूपये के विकास कार्य शहर के विभिन्न वार्डों के लिये परिषद् ने स्वीकृत कर कार्य प्रारंभ कर दिया है। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कांग्रेस पार्षदों के वार्ड में भी विकास कार्य कराये जा रहे हैं, जिसका उदाहरण वार्ड क्र. 7 है। स्वागत भाषण देते हुए पूर्व पार्षद मुकेश पोरवाल ने कहा कि वार्ड नं. 7 में 1 करोड़ रूपये के विकास कार्य के प्रस्ताव पास हो चुके हैं और कार्य की शुरूआत हो चुकी है। 
कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष योगेश जैन, संतोष पंजाबी व अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विजय बाफना ने किया व आभार सभापति दारासिंह यादव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर नपा पार्षद रामचन्द्र धनगर, रूपेन्द्र लोक्स, आलोक सोनी, शौकीन पामेचा, लोकेश चांगल, जिला प्रेस क्लब सचिव मनीष चांदना, गौरव पोरवाल, जितेन्द्र जैन, निलेश नीमा, नपा के उपयंत्री अम्बालाल मेघवाल, कार्यालय अधीक्षक महेश रामानी, अब्दुल नईम सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE