बड़वानी। नीति आयोग आकांक्षी जिला परियोजना अंतर्गत आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं मत्स्य विभाग के सहयोग से शुक्रवार को एक दिवसीय मत्स्य पालन प्रशिक्षण ग्राम नारावला ( ब्लॉक राजपुर ) में रखा गया। जिसमें मत्स्य विभाग के सहायक संचालक श्री एनपी रायकवर और मत्स्य पालन किसान द्वारा मत्स्य पालन के ऊपर मत्स्य किस्म, फिश पौंड केसे बनाना, किस प्रकार से अंडे का रखरखाव करना के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही किसानों को मत्स्य उत्पादन केंद्र पर भ्रमण कराया गया और मत्स्य उत्पादन के बारे मे बताया इस प्रशिक्षण में आत्मा विभाग से बीटीएम आईटीसी मिशन सुनहरा कल व सीपा संस्था से रोहित शर्मा, रविन्द्र इंगला उपस्थित थे।