बड़वानी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राहुल फटिंग के निर्देशानुसार एवं प्राचार्य डॉ. दिनेश वर्मा के नेतृत्व में इन दिनों आगामी विधानसभा निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब और स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के द्वारा स्वीप एक्टिविटीज सम्पन्न की जा रही हैं। कैम्पस एम्बेसेडर वर्षा मुजाल्दे एवं कार्यकर्ता प्रीति गुलवानिया ने बताया कि इसी परिप्रेक्ष्य में महाविद्यालय में अध्ययनरत दिव्यांग मतदाताओं से भी संवाद किया जा रहा है। उन्हंे मतदान केन्द्र पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
दिव्यांग मतदाता बारका डावर ने उत्साहित होते हुए बताया कि उन्हें मतदाता होने पर गर्व है और वे जब से मतदाता बने हैं, तब से उन्होंने प्रत्येक निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया कि मतदाता बनने की पात्रता हासिल करते ही मतदाता सूची में अपना नाम लिखवायें और प्रत्येक चुनाव में वोट देकर भारतीय लोकतंत्र को और अधिक मजबूत करने में योगदान देवें। मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग सुभाष चौहान, जानकी बर्मन, अन्नपूर्णा कनेश, रूक्मणि अवास्या, मंजुला सोलंकी, विक्रम सेनानी, राधा सूर्यवंशी, पूनम कुशवाह और डॉ.मधुसूदन चौबे कर रहे हैं।