बड़वानी। अपर कलेक्टर केके मालवीय ने शनिवार को अंजड़ नगर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर की जाने वाली व्यवस्थाओं एवं मतदाता सूची का भी अवलोकन कर तहसीलदार अंजड़ को निर्देशित किया। मतदान करने का दिलाया संकल्प निरीक्षण के पश्चात अपर कलेक्टर केके मालवीय ने अंजड़ में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए संकल्प पत्र का वाचन करते हुए सभी को अनिवार्य रूप से निष्पक्ष होकर मतदान करने का संकल्प भी दिलवाया। साथ ही यह भी बताया कि संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चल रहा है अतः 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाताओं के नाम भी 31 अगस्त तक जोड़े जा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ तहसीलदार अंजड़ बबली बरडे भी उपस्थित थी।