मंडला। जनपद पंचायत मोहगाँव के ग्राम पंचायत पिपरिया रैयत में केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में विकास पर्व मनाया गया। विकास पर्व में ग्राम पंचायत पिपरिया रैयत में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच व जनप्रतिनिधि सहित आमजन उपस्थित रहे। जनपद पंचायत मवई के टिकरिया में आयोजन जनपद पंचायत मवई के ग्राम पंचायत टिकरिया में विकास पर्व के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दोरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच व जनप्रतिनिधि सहित आमजन उपस्थित रहे।