बड़वानी। शासकीय कन्या महाविद्यालय बडवानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर एवं प्लेसमेन्ट सेल द्वारा शनिवार को एसबीआई लाइफ शाखा बड़वानी के तत्वावधान में कॅरियर कार्यशाला एवं प्लेसमेन्ट का आयोजन किया गया। कॅरियर सेल प्रभारी डॉ. कविता भदौरिया द्वारा एसबीआई लाइफ से उपस्थित रतिन्द्र दीक्षित मेनेजर पूजा काग एवं डॉ. स्नेहलता मुझाल्दा का स्वागत करते हुए आयोजित कार्यशाला के बारे में छात्राओं के अवगत कराया। कार्यक्रम में उपस्थित रतिन्द्र दीक्षित जी द्वारा छात्राओं को एसबीआई लाइफ के अन्तर्गत भर्ती एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी देते हुये बताया कि वरिष्ठ कार्यालय से कई नई शाखाएं खोली गई है जिनमें पदों को भरा जाना है। इन पदों में मुख्यतः मेनेजर व फील्ड ऑफिसर के पद है जो सीधी भर्ती से भरे जाना है इस हेतु महाविद्यालय की बी.ए./बी.कॉम / बी.एससी./एम.एच.एससी. अंतिम वर्ष उत्तीर्ण छात्राओं को आमंत्रित किया गया। इस प्लेसमेन्ट प्रक्रिया के अन्तर्गत चयनित विद्यार्थियों को उनके पद के अनुसार 20 हजार रूपये तक वेतन के साथ इन्सेंटिव दिया जायेगा और उनके कार्य को देखते हुए समय-समय पर वेतनवृद्धि की जायेगी। इस अवसर महाविद्यालय की छात्रायें उपस्थित रही। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. वंदना भारती के मार्गदर्शन में कॅरियर सेल प्रभारी डॉ. कविता भदौरिया द्वारा किया गया।