बड़वानी। मैं यह शपथ लेता/लेती हूं कि भारत को विकसित देश बनाने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से निकालने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, एकता और एकजुटता के लिए कर्तव्यबद्ध रहने, नागरिकता के कर्तव्य निभाने, देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने और भारत को 2047 में विकसित देश बनाने का सपना साकार करने में अपना करने में अपना योगदान दूंगा/ दूंगी। उक्त शपथ भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा ‘‘ मेरी माटी,मेरा देश ‘‘ कार्यक्रम के तहत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बड़वानी के विद्यार्थियों एवं 200 से अधिक राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा ली गई उक्त कार्यक्रम का आयोजन डॉ. प्रकाश गढ़वाल, रासेयो कार्यक्रम समन्वयक देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के निर्देशन में तथा डॉ आर एस मुजाल्दा, राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक व आरएस जाधव प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में जगदीश गुजराती रासेयो कार्यक्रम अधिकारी द्वारा ‘‘ मेरी माटी,मेरा देश ‘‘ कार्यक्रम के आयोजन पर विस्तार से विद्यार्थियों को बतलाकर आगामी दिवसों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। संस्था के शिक्षक अजय यादव द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों, रासेयो स्वयंसेवकों व स्टाफ को ‘‘ मेरी माटी,मेरा देश ‘‘ अंतर्गत शपथ दिलवाई गई । इस अवसर पर संस्था के शिक्षक कैलाश बडोले, सुरेश अमझेरिया, जितेंद्र वर्मा, इंद्र कुमार यादव, प्राची भालेराव, खुशबू सेनानी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।