खरगोन। मप्र में 16 जुलाई से 14 अगस्त तक विकास पर्व मनाया जाएगा। शनिवार को इसी पर्व के तहत क्षेत्रीय सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने शहर में 150 सीटर संयुक्त बालक व बालिका छात्रावास तथा पुराने कलेक्टर परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर भवन का भी लोकार्पण किया। इस संयुक्त भवन की लागत 8 करोड़ 95 लाख रुपये हैं। इस दौरान सांसद पटेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यहां के सभी कक्षों का नाम देश और प्रदेश की विरांगनाओं के नाम पर रखा जाएगा। ताकि यहां रहने वाली बालिकाओं को प्रेरणा मिलें। मप्र शासन धीरे-धीरे खरगोन को शिक्षा के हब के रूप में विकसित करने की दिशा में है। विद्यार्थियों से सांसद पटेल ने कहा कि यह दौर पढ़ने और सीखने का है। आप लोग मेहनत करें शासन आप लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव कदम बढ़ा रही है। इस समय दुनिया भर की नजरें देश के युवाओं और है। सांसद पटेल ने कहा कि बिस्टान रोड़ स्थित छात्रावास का लोकार्पण उनके पिता स्व. उमराव सिंह पटेल ने किया था और आज वे इस छात्रावास का लोकार्पण कर रहें है। इस दौरान पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन, नपा उपाध्यक्ष भोलू कर्मा, समाजसेवा कल्याण अग्रवाल, एसडीएम भास्कर गाचले, महिला एवं बाल विकास की जिला कार्यक्रम अधिकारी रत्ना शर्मा, जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य, तहसीलदार ग्रामीण मुछाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।