BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2023, 11:00 am
KHABAR : जिला न्यायालय परिसर में लगा रक्तदान शिविर, न्यायाधीशगण, अधिवक्ता, अधिकारी-कर्मचारी, पैरालीगल वालेंटियर्स ने पीड़ित मानवता की खातिर बढ़-चढ़कर लिया भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मानवता की रक्षा और दूसरों का जीवन बचाने के उद्देश्य से जिला न्यायालय में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के पालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ और अन्य सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से लगाए गए इस शिविर में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने 39 यूनिट रक्तदान किया। मानव‌ जीवन संरक्षण के पुनीत कार्य स्वैच्छिक रक्तदान में न्यायाधीश, अधिवक्ताओं , अधिकारी, कर्मचारियों, पैरालीगल वालेंटियर्स एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया। 
प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला‌ विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर पीसी गुप्ता ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गालिब रसूल सहित अन्य न्यायाधीशगण उपस्थित रहे। 
महिला न्यायाधीशगण भी रक्तदान के लिए आगे आईं -
जिला न्यायालय में आयोजित हुए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। रक्तदान करने वाली महिलाओं में जिला न्यायाधीश आरती शर्मा, व्यवहार न्यायाधीश विजिताश्व पुष्कर, दिव्यांशी मंडराई, अर्पिता त्रिपाठी व अदिति कैथवास शामिल हैं। साथ ही ओमप्रकाश परमार व पंकज भालेराव, कोर्ट मैनेजर शैफाली गौमे, जिला विधिक सहायता अधिकारी दीपक शर्मा ने भी रक्तदान किया। इनके अलावा मनीष शाक्य, रोहित जाटव, कमल, विवेक सिंह रावत, राहुल सिंह, सुमित शर्मा, नवनीत अहिरवार, सौरभ मिश्रा, निधि गोयल, दीपक धाकड़, अमित जैन, आकाश मुखर्जी, रेखा शर्मा, ईश्वर शर्मा, चंद्रकांत मिश्रा, राजू गुप्ता, जयदीप जैन, नेहा कुशवाह, संदीप यादव, पराग भार्गव, आकाश डौंडेरिया, अजय कुंडे, विशाल गोयल, रवि शर्मा, अखिलेश गुप्ता, तोपान सिंह, पवन नागौटी, हरेन्द्र भूषण, निशांत पाल, सागर फुफटानी आदि भी रक्तदान करने वालों में शामिल रहे। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय मुरार एवं जया रोग्य मेडिकल कॉलेज‌ के रक्तकोष प्रभारी व स्टाफ और गौरवशाली सामाजिक संस्था, पैरालीगल वालेंटियर्स का भी विशेष सहयोग रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE