मनासा। कलेक्टर दिनेश जैन व एसपी अमित तोलानी ने अधिकारियो के साथ शनिवार को देर शाम 6 बजे मनासा के दुरगपुरा फंटे पर बनाए गए मुख्यमंत्री आगमन को लेकर हेलीपैड का निरीक्षण किया। 7 अगस्त को 11 बजे मुख्यमंत्री हेलीपेड पर उतरेंगे। इसी सिलसिले मे सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने पुलिस कर्मियों से ड्यूटी के दौरान विशेष ध्यान रखने की संजाइश दी। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम को लेकर नीमच, जावद, जीरन, सिंगोली, रामपुरा, कुकड़ेश्वर थाना पुलिस सहित अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान एडीएम नेहा मीणा, एसडीओपी यशस्वी शिंदे, एसडीएम पवन बारिया, तहसीलदार बीके मकवाना सहित जिले के सभी थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौजुद रहा।