मंदसौर। जिला माउंटेनियरिंग एसोसिएशन की टीम मचोई पिक सम्मिट पर मध्यप्रदेश स्वतंत्र कंपनी एनसीसी नीमच के कमान अधिकारी कर्नल रिजवान खान (भारतीय सेना) द्वारा राष्ट्रीय ध्वज, एनसीसी ध्वज, एसोसिएशन ध्वज, पर्वतारोही छात्र छात्राओं को सौंपा गया।
इस अवसर पर जिला माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के संरक्षक, क्षितिज पुरोहित, तहसीलदार रमेश मताड़े, नायब तहसीलदार रूगनाथ मांछड़, सूबेदार भवानी सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष विजय सिंह पुरावत, कार्यकारी उपाध्यक्ष विश्व मोहन अग्रवाल, सचिन जैन, सदस्य घनश्याम खत्री की उपस्थिति में सभी पर्वतारोहियों को माला पहनाकर स्वागत किया और राष्ट्रीय ध्वज सौंपा। यह सभी पर्वतारोही माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के सचिव एवं ट्रूप कमांडर जितेंद्र कनौजिया के नेतृत्व में दिनांक 17 अगस्त को मंदसौर से रवाना होकर 25 अगस्त 2023 को मचोई पीक भारत लद्दाख के द्रास क्षेत्र में 17,694 फीट (5,393 मीटर) की ऊचाई वाला एक पर्वत हैं। मचोई चोटी हिमालय श्रंखला का हिस्सा है और अमरनाथ गुफा और ज़ोजीला के बीच स्थित है। 18000 फीट हाइट पर सबमिट करेंगे यह पूरी टीम दिल्ली आईएमएफ द्वारा रजिस्ट्रेशन के पश्चात आई एम एफ इंस्ट्रक्टर मनीष कुमार एवं कृष्णा दास के नेतृत्व में पिक सम्मिट करेंगे । जिसमे माउंटेनियर जितेंद्र पिता मुकेश कनौजिया (ट्रूप कमांडर ट्रूप नंबर 157), जेनिश पिता निशिद बरडिया सीतामऊ, नेहा पिता हीरालाल शर्मा नाहरगढ़, कृष्णा पिता मुकेश कनौजिया, खुशी पिता कुलदीप सिसोदिया दीपाखेड़ा, पुष्करलाल चौधरी (ट्रूप कमांडर) के पर्वतारोही छात्र इस एक्सपीडिशन 2023 में शामिल होंगे।